अबनाः रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आईएसआईएल आतंकवादियों पर अमेरिकी हवाई हमलों को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि इन हमलों के बाद से आईएसआईएल क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो गया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से यह अफवाह फैलाना कि आईएसआईएल के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है बिल्कुल गलत और निराधार है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों के कारण ही आईएसआईएल हर महीने सीरिया और इराक़ और लबिया में 1000 से ज़्यादा लोगों को भर्ती कर रहा है और अलक़ायदा से सम्बंधित आतंकवादी भी आईएसआईएल में शामिल हो रहे हैं।
राष्ट्रपति बश्शार असद कहा है कि अमेरिकी हवाई हमलों से आईएसआईएल बिखरने के बजाये और अधिक स्थिर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के ठिकानों पर अमेरिका के अनुसार वाशिंगटन और उसके सहयोगियों ने 800 से ज्यादा हमले किए हैं लेकिन आईएसआईएल पर कंट्रोल न कर पाना ही सीरिया और इराक़ में अमेरिकी रणनीति और उसके आक्रामक रवैये पर उंगली उठाने के लिये काफ़ी है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2014 में अमेरिकी कांग्रेस ने पेंटागन को सीरिया में आईएसआईएल से लड़ने के लिए 3000 आतंकवादियों को जो विभिन्न समूहों से सम्बंध रकते हैं, प्रशिक्षण देने की मंजूरी दी थी।
30 मार्च 2015 - 17:35
समाचार कोड: 680083
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आईएसआईएल आतंकवादियों पर अमेरिकी हवाई हमलों को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि इन हमलों के बाद से आईएसआईएल क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो गया है।